शिल्पकार. Blogger द्वारा संचालित.

चेतावनी

इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं.
रफ़्तार
स्वागत है आपका

गुगल बाबा

इंडी ब्लागर

 

ललित लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ललित लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बस! अब और नहीं!!!!

उन दिनों पंजाब में आतंकवाद चरम सीमा पर था. रोज हत्याओं का दौर चल रहा था. रेडियों बम दिल्ली सहित कई जगह फुट रहे थे. मैं 10 वीं में पढ़ रहा था. एक दिन समाचार सुना की एक हवाई जहाज में बम रख कर आतंकवादियों ने उड़ा दिया. उसमे से एक भी यात्री नहीं बचा. सभी मारे गए. मेरे मन से एक कविता फुट पड़ी.यह बात 1983-84 की हो सकती है. जिसे मैं अपनी डायरी में लिख दिया मेरी पुरानी डायरी कहीं खो गई. कवितायेँ भी उसके साथ चली गई. लेकिन कल एक फाईल में रखे कुछ पन्ने मिल गए. उसमे से ये एक कविता आपके सामने ज्यों की त्यों प्रस्तुत कर रहा हूँ. आशीर्वाद चाहूँगा. 


बस!
अब और नहीं!
मौत का तांडव
देखने वाले 
एक जिन्दा आदमी 
की आवाज  
निर्दोष लोगों को
निगल गया 
मौत का वह बेरहम साज 
जिसने भी देखा 
उसके नैन हुयें रुन्वसे
छोटी सी गुडिया छीन गई
उस मासूम हाथ से
मौन निगल गई उसे 
मध्य आकाश से
जिधर देखो उधर
लाशों के चीथड़े हैं
कई प्रियजन 
एक दुसरे से बिछड़े हैं
अब हम अपने दिल का दर्द
किस्से कहें
साँप तो डस गया
बस! लकीर पीटते रहें 


आपका 
शिल्पकार 

ये चाय समोसा गरम,उधार खाते रहे हरदम


हमारे गांव में एक होटल हैं बस स्टेंड में उसके मालिक बहुत ही सज्जन हैं,एक अघोषित वैराग उन पर हमेशा
चढा रहता हैं ,जब भी जाओ तो वे अपने ध्यान में ही मगन रहते हैं,उनको सुबह उनके घर के लोग याद दिलाते
हैं के"चलो सुबह हो गयी हैं अब जाकर ढाबा खोलना हैं,तब वो ढाबा पहुचते हैं,रात को जब घर के लोग उनको
बुला कर ले जाते हैं,तब ढाबा बंद होता हैं,खाके कोई पैसा दिया तो ठीक नहीं दिया तो ठीक,वैसे भी अधिकतर
उधारी वाले ही उनके ढाबे में आते हैं,थोडी तारीफ किये उनके ज्ञान की भक्ति की,और नास्ता किये चाय पिए
अपना खाए पिए और चल दिए,बहुत दिन से मैं देख रहा था,एक दिन मेरे दिल से उनके लिए कुछ पंक्तियाँ निकल
पड़ी वो आज विशेष रूप से आप लोगों के साथ बाँटना चाहता हूँ,कृपया मेरे साथ भी आप ढाबा चलकर आनंद लें

ये चाय समोसा गरम
उधार खाते रहे हरदम
आप पैसे ना दें 
यहाँ से ना टलें
ताकि फूटे हमारे करम
ये चाय समोसा गरम ....


वो जलेबी तला जा रहा 
वो हंस-हंस के हलवा खा रहा
खोवे का हैं ये माल
फूल गये हैं वे गाल
उसपे गुस्सा बड़ा आ रहा
खा रहा हैं कचौरी गरम
कहाँ बेच डाली हैं शरम
आप पैसे ना दे 
यहाँ से ना टलें 
ताकि फूटे हमारे करम
ये चाय समोसा गरम......


तुमने जब से समझा हैं 
अपना हैं माल
तब से बिगाडा हैं अपना ये हाल
आते जाते रहे 
रोज खाते रहे
उधार खा के किया हैं कंगाल
कहाँ गिरवी रखी हैं शरम
उधार खाते रहे हरदम 
आप पैसे ना दें 
यहाँ से न टलें
ताकि फूटे हमारे करम
ये चाय समोसा गरम..........


आपका
शिल्पकार

(फोटो गूगल से साभार)

प्रियतम की नाव लगी हैं, कयूं डूबे मझधार

जाग मुसाफिर नाव लगी हैं तुझे जाना हैं उस पार

अरे छोड़ मोह कांकर पाथर का झटपट होले सवार
रे बन्दे जाना भवपार

इस नाव का नहीं किराया,सबका दाता हैं करतार
जाते ही तुझको गले लगाए, वो ऐसा हैं भरतार
रे बन्दे जाना हैं भवपार

जिस पर तुझको बड़ा गरब हैं ,वो नरतन हैं बेकार
जिस दिन छोड़ जाएगा पंछी, वो पड़ा रहेगा बेकार
रे बन्दे जाना हैं भवपार

अब तक बैठा नाव पाथर की, तू डूबन को तैयार
जब प्रियतम की नाव लगी हैं, कयूं डूबे मझधार
रे बन्दे जाना हैं भवपार

आपका
शिल्पकार

(फोटो गूगल से साभार)

जयति जय विश्वकर्मा विधाता



जयति जय विश्वकर्मा विधाता
सकल सृष्टि के तुम निर्माता

तुमने जल थल पवन बनाए
अन्तरिक्ष में गगन समाए
उसमे सूरज चाँद लगाए
आकाश में तारे चमकाए

सब मंगल सुखों के हो प्रदाता

जयति जय विश्वकर्मा विधाता


रंग बिरंगे फूल खिलाए
नर-नारी और जीव बनाए
पतझड़ वर्षा बसंत सजाए
रथ,पुष्पक विमान चलाए

सज्जन दुर्जन सबका दाता
जयति जय विश्वकर्मा विधाता

यज्ञ योग विज्ञान रचाए
वेद ऋचाओं में हैं समाए
गिरि कन्दरा महल बनाए
धरती पर अन्ना उपजाए

सकल कष्टों के तुम हो त्राता
जयति जय विश्वकर्मा विधाता

अग्नि में ज्योति प्रगटाए
जन हित में आयुध बनाए
मेघों से पानी बरसाए
सकल विश्व का हित कराए

ललित ज्ञान हैं तुमसे पाता
सकल सृष्टि के तुम निर्माता

जयति जय विश्वकर्मा विधाता



वह माँ के आंचल की छाया !!!!!!!

ओ!!! मेरे प्रियतम सजना
लौट के आ घर दूर नही
बात जोह रही राह है तेरी
आ जा अब तू जरुर यहीं
बालकपन का भोला बचपन
रह-रह याद दिलाता है
गांव पार का बुढा बरगद
तुझको रोज बुलाता है
खेलकूद कर जिस पर तुने
यौवन पाया जरुर यहीं
ओ!!!!मेरे परदेशी सजना......
पनघट की जिस राह चला तू
उसकी याद सताएगी
चंदा की पायल की छम-छम
प्रीत के गीत सुनाएगी
पंख फैलाये नाचेंगे तेरे
चारों ओर मोर वही
ओ!!!मेरे परदेशी सजना.........
आए बसंत तो सुमन खिलेंगे
पवन झकोरे खूब चलेंगे
महकाए जो तुझे हमेशा
मधुर सुवासित समीर बहेंगे
खेतों की विकल क्यारी की
तुझे याद आएगी जरुर कहीं
ओ!!!! मेरे परदेशी सजना.........
वह माँ के अंचल की छाया
जिसमे छिपकर सो जाता था
वही पुराना टुटा छप्पर
जहाँ सपनों में खो जाता था
मधुर सुरीली माँ की लोरी
तुझे तडफाएगी जरुर कहीं
ओ!!!!मेरे परदेशी सजना
लौट के आ घर दूर नही
आपका
शिल्पकार

(फोटो गूगल से साभार)

लौट आए हैं गांव में भेडिये एक बार फ़िर


लौट आए हैं गांव में भेडिये एक बार फ़िर
आदमी से भेडिया बन गया है इन्सान फ़िर
स्याह रातों में पहचानना है बड़ा मुस्किल
सफेदपोश बन गया है एक बार शैतान फ़िर
वो नोच-नोच कर लहुलुहान कर गया मुझे
वो लौट कर आ गया है एक बार हैवान फ़िर
कल तक दम उखड रहा था जिस साँप का
गलियों में घूम रहा है एक बार जवान फ़िर
जिसके हाथ में सौंपी थी मैंने हवेली की चाबी
आज आँखे दिखा रहा है एक बार बेईमान फ़िर
आपका
शिल्पकार
(फोटो गूगल से साभार)

 

लोकप्रिय पोस्ट

पोस्ट गणना

FeedBurner FeedCount

यहाँ भी हैं

ईंडी ब्लागर

लेबल

शिल्पकार (94) कविता (65) ललित शर्मा (56) गीत (8) होली (7) -ललित शर्मा (5) अभनपुर (5) ग़ज़ल (4) माँ (4) रामेश्वर शर्मा (4) गजल (3) गर्भपात (2) जंवारा (2) जसगीत (2) ठाकुर जगमोहन सिंह (2) पवन दीवान (2) मुखौटा (2) विश्वकर्मा (2) सुबह (2) हंसा (2) अपने (1) अभी (1) अम्बर का आशीष (1) अरुण राय (1) आँचल (1) आत्मा (1) इंतजार (1) इतिहास (1) इलाज (1) ओ महाकाल (1) कठपुतली (1) कातिल (1) कार्ड (1) काला (1) किसान (1) कुंडलियाँ (1) कुत्ता (1) कफ़न (1) खुश (1) खून (1) गिरीश पंकज (1) गुलाब (1) चंदा (1) चाँद (1) चिडिया (1) चित्र (1) चिमनियों (1) चौराहे (1) छत्तीसगढ़ (1) छाले (1) जंगल (1) जगत (1) जन्मदिन (1) डोली (1) ताऊ शेखावाटी (1) दरबानी (1) दर्द (1) दीपक (1) धरती. (1) नरक चौदस (1) नरेश (1) नागिन (1) निर्माता (1) पतझड़ (1) परदेशी (1) पराकाष्ठा (1) पानी (1) पैगाम (1) प्रणय (1) प्रहरी (1) प्रियतम (1) फाग (1) बटेऊ (1) बाबुल (1) भजन (1) भाषण (1) भूखे (1) भेडिया (1) मन (1) महल (1) महाविनाश (1) माणिक (1) मातृशक्ति (1) माया (1) मीत (1) मुक्तक (1) मृत्यु (1) योगेन्द्र मौदगिल (1) रविकुमार (1) राजस्थानी (1) रातरानी (1) रिंद (1) रोटियां (1) लूट (1) लोकशाही (1) वाणी (1) शहरी (1) शहरीपन (1) शिल्पकार 100 पोस्ट (1) सजना (1) सजनी (1) सज्जनाष्टक (1) सपना (1) सफेदपोश (1) सरगम (1) सागर (1) साजन (1) सावन (1) सोरठा (1) स्वराज करुण (1) स्वाति (1) हरियाली (1) हल (1) हवेली (1) हुक्का (1)
hit counter for blogger
www.hamarivani.com