तुम्हारे हर सवाल का आज जवाब दूंगा
पूछो तुम मै एक एक का हिसाब दूंगा
बहुत सवाल खड़े किये तुने मेरे प्यार पे
एक बार नहीं हजार बार जवाब दूंगा
रुको भागो मत सब तुम सुनकर जाओ
जब चाहा है तुम्हे प्यार बेहिसाब दूंगा
क्यों शक किया है तुमने मेरे प्यार पर
एक गजल क्या प्यार की किताब दूंगा
यूँ इल्जाम ना लगाओ मेरे प्यार पर
चाहत में वफ़ा का तोहफा नायाब दूंगा
आपका
शिल्पकार
(फोटो हरविंदर गूगल से साभार)


