मंगलवार, 8 जून 2010

मैं बादल की सहेली

हवा है मेरा नाम मैं बादल की सहेली
आकाश पे छा जाती हूँ मैं बनके पहेली

आँधियों ने आ के मेरा घर बसाया
आकाश के तारों ने उसे खूब सजाया
चली जब गंगा की ठंडी पुरवैया
धुप के आंगन में खिली बनके चमेली

चुपके आ के कान में बादल ने ये कहा
भर के लाया हूँ पानी तू धरती पे बरसा
प्यास मिटेगी सबकी फैलेगी हरियाली
धरती भी झूमेगी बनके दुल्हन नवेली

जादे के मौसम की मैं सर्द हवा हूँ
पहाडों में भी बहती रही मैं मर्द हवा हूँ
फागुनी रुत में सिंदूरी हुआ पलाश
पतझड़ आया तो फिरि मैं बनके अकेली

सदियों से मैं तो यूँ ही चलती रही हूँ
चलते-चलते मैं कभी थकती नही हूँ
बहना ही मेरा जीवन चलना ही नियति है
बंजारन की बेटी हूँ मैं तो ये चली

हवा है मेरा नाम मैं बादल की सहेली
आकाश पे छा जाती हूँ मैं बनके पहेली।

आपका

शिल्पकार

14 टिप्पणियाँ:

सूर्यकान्त गुप्ता ने कहा…

जय राम जी की। यहां तो आग की लपट को बढा रही है ये हवा। कब आयेगी बरसात। बस इसे इसके दोस्त बादल के साथ देखने की इच्छा है।

'उदय' ने कहा…

...बेहतरीन रचना!!!

संगीता स्वरुप ( गीत ) ने कहा…

मौसम के अनुसार अच्छी रचना...

shikha varshney ने कहा…

हम्म लगता है भारत में जोरदार बारिश हो रही है ..सभी कवि मन जाग उठे हैं ..
सुन्दर रचना

राजकुमार सोनी ने कहा…

शिखाजी ने ठीक ही कहा है... पिछले एक दो दिनों से कुछ कविता लिखने का ही मन कर रहा था.... कुत्ते चित्रों से निकलकर काट खाने के लिए दौड़ लगाने लगे थे।
आपने तो बढि़या लिखा है।

महफूज़ अली ने कहा…

बहुत सुंदर रचना...

संगीता पुरी ने कहा…

हवा है मेरा नाम मैं बादल की सहेली
आकाश पे छा जाती हूँ मैं बनके पहेली।

बहुत सुंदर लिखा है !!

girish pankaj ने कहा…

sundar..ati sundar...matalab ab pani barasane vala hai.

M VERMA ने कहा…

बहुत बढिया
हवा है मेरा नाम मैं बादल की सहेली
आकाश पे छा जाती हूँ मैं बनके पहेली।
दिल्ली में इस समय मौसम तो ऐसा ही बना हुआ है

राजीव तनेजा ने कहा…

सुन्दर रचना

रचना दीक्षित ने कहा…

वाह !!!!!!!क्या हवा है तभी मैं कहूँ की दिल्ली में मौसम सुहाना कैसे हो गया आभार

वन्दना ने कहा…

वाह वाह ………बहुत हि सुन्दर प्रस्तुति।

AlbelaKhatri.com ने कहा…

gazab ki kavita hai bhai aur mousam ke anuroop toh ye kamaal hai....

badehaai !

pasand***************

Maria Mcclain ने कहा…

interesting blog, i will visit ur blog very often, hope u go for this website to increase visitor.Happy Blogging!!!