शिल्पकार. Blogger द्वारा संचालित.

चेतावनी

इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं.
रफ़्तार
स्वागत है आपका

गुगल बाबा

इंडी ब्लागर

 

ललितशर्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ललितशर्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

इस नश्वर लोक में तू भी अमर हो जायेगी



इस बहती नदी को 
इसके दोनों किनारों को 
बरसों से देखता आ रहा हूँ
इनके अथाह प्रेम का 
एक मूक दर्शक मैं भी हूँ
इनकी मुहब्बत 
सदियों से प्रेरणा रही है
बनजारों के लिए 
कभी कभी 
मैं नदी से कहता हूँ
तू क्या सूख नहीं सकती
सदियों से दो दिलों को 
मिला नहीं सकती 
तू कितनी बेदर्द है
इनकी आहें लेकर 
अपना अस्तित्व देखती है
तेरा ये कैसा बैर है इनसे
जो सदियों-शहस्त्राब्दियों से
चला आ रहा है
ये भी बड़े ढीठ प्रेमी है 
जो तुझे भी नहीं छोड़ते हैं 
तू ये क्यों भूल जाती है
किनारे हैं तभी तो 
तेरा अस्तित्व है
ये सिर्फ तेरे लिए जीते हैं
कितना महान व्यक्तित्व है
इनको मिला दे तू 
किस्से कहानियों में 
ढाली जायेगी
जब तक दुनिया है
ये तेरे ही गीत जायेगी
इस नश्वर लोक में
तू भी अमर हो जायेगी 

आपका 
शिल्पकार
फोटो गूगल से साभार

छोडो इतिहास का बोझा,पथ नवीन अपनाओ अब तुम अपने हाथो से ,इतिहास नया रचाओ




यह कविता मैंने काफी वर्षों पहले कारगिल युद्घ के समय लिखी थी,
आज पुरानी डायरी हाथ में आ गयी तो सोचा की आपको भी पढ़वा दूँ

छोडो इतिहास  का बोझा,पथ नवीन अपनाओ
अब तुम अपने हाथो से ,इतिहास नया रचाओ 

नव युग का आह्वान करो,अब तुम्हारी बारी है,
हो जाओ तैयार रणबीरों,अब तुम्हारी बारी है 
कदम आगे  बढाकर  तुम नव अश्वमेघ रचाओ 


छोडो इतिहास  का बोझा,पथ नवीन अपनाओ
अब तुम अपने हाथो से ,इतिहास नया रचाओ 


तेज करो शमशीरों को,तुफानो से मत घबराओ,
बाधाओं से लड़ जाओ,लान्घो ऊँची दीवारों को 
घनघोर युद्ध रचाओ ऐसे, नाम अमर कर जाओ


छोडो इतिहास  का बोझा,पथ नवीन अपनाओ
अब तुम अपने हाथो से ,इतिहास नया रचाओ 


भीष्म प्रतिज्ञा बिना कही,रास्ट्र कल्याण होगा 
नवीन सूर्य  उदित होगा, जब शर संधान होगा
लक्ष्य तुम  ही पाओगे, बसंती  चोला अपनाओ


छोडो इतिहास  का बोझा,पथ नवीन अपनाओ
अब तुम अपने हाथो से ,इतिहास नया रचाओ 


आपका  

शिल्पकार 
फोटो गूगल से साभार





खबरदार ! ये इश्क नही है

खबरदार ! ये इश्क नही है वाह-वाही के लिए,
बारूद का एक ढेर है अपनी तबाही के लिए ,

मुफलिस-ऐ-मोह्हबत के तारीख-ऐ-निशां नही होते,
ये शगल तो है सिर्फ़ जिल्ले इलाही के लिए,

मै तडफता रहा वहां जाम-ऐ-महफ़िल सजती रही,
नए बुत तराशे जाते रहे तख्त-ऐ-शाही के लिए

मेरी मुमताज़ ताजमहल मै भी बनवा सकता था
कैसे किसे पेश करूँ अब तेरी गवाही के लिए,

इश्क के आगाज़ पर अंजाम न सोचा था "ललित"
वरना क्योंकर तैयार होता अपनी तबाही के लिए,

आपका
शिल्पकार,

(फोटो गूगल से साभार)

तेरे छलकते नैनों ने भरम तोड़ दिया

तेरा आना
एक निष्प्राण में
नए जीवन का
संचरण था
बुझते दीपक में
एक नई उर्जा का
अवतरण था
बरसों से जंग लगी
स्वझरनी की नींद खुली
वह कहने लगी
पहले से मुखर होकर
प्रखर होकर
कुछ अपने पन का
पारदर्शी अहसास
परिष्कृत कर गया मुझे
जनम गई इसके गर्भ से
कुछ कालजयी कृतियाँ
तेरे आने से
प्रेरणा की अदृश्य तरंगों ने
चेतना को झकझोर दिया
तेरे सामीप्य ने आकाश में
वासंती रंग भर दिए
वातावरण रात रानी की
महक से सराबोर था
काली नगीन मस्त होकर
झूम रही थी / सहसा
तेरे छलकते नैनों ने
भरम तोड़ दिया
देने से पहले
लेने वाले
तुम भी निकले


आपका
शिल्पकार

(फोटो गूगल से साभार)

फूलों से हो लो तुम,जीवन में सुंगध भर लो


फूलों  से  हो लो  तुम,जीवन   में  सुंगध   भर  लो
महकाओ तन-मन सारा भावों को विमल कर लो
फूलों से हो लो तुम ........................................

वो मालिक सबका हैं ,जिस माली का हैं ये चमन
वो  रहता  सबमे  हैं  तुम ,कर लो उसी का मनन
हो जाये सुवासित जीवन ऐसा तो जातां कर लो
फूलों से हो लो तुम.......................................


शुभ कर्मों की पौध लगाओ जीवन के उपवन में
देखो प्रभु को सबमे वो रहता हैं कण-कण में
बन जाओ प्रभु के प्यारे ऐसा तो करम कर लो
फूलों से हो लो तुम......................................


मै कोन?कहाँ से आया ? कर लो इसका चिंतन
जग में रह कर के ,उस दाता से लगा लो लगन
रह   कर  के  कीचड़  में  खुद को कमल कर लो
फूलों से हो लो तुम.......................................


वो   दाता   सबका  हैं,  दुरजन   हो   या   सूजन
वो  पिता   सबका  हैं,  धनवान   हो  या निरधन
ललित उसमे लगा करके जीवन को सफल कर लो
फूलों से हो लो तुम ........................................


आपका 
शिल्पकार 

(फोटो गूगल से साभार)

 

लोकप्रिय पोस्ट

पोस्ट गणना

FeedBurner FeedCount

यहाँ भी हैं

ईंडी ब्लागर

लेबल

शिल्पकार (94) कविता (65) ललित शर्मा (56) गीत (8) होली (7) -ललित शर्मा (5) अभनपुर (5) ग़ज़ल (4) माँ (4) रामेश्वर शर्मा (4) गजल (3) गर्भपात (2) जंवारा (2) जसगीत (2) ठाकुर जगमोहन सिंह (2) पवन दीवान (2) मुखौटा (2) विश्वकर्मा (2) सुबह (2) हंसा (2) अपने (1) अभी (1) अम्बर का आशीष (1) अरुण राय (1) आँचल (1) आत्मा (1) इंतजार (1) इतिहास (1) इलाज (1) ओ महाकाल (1) कठपुतली (1) कातिल (1) कार्ड (1) काला (1) किसान (1) कुंडलियाँ (1) कुत्ता (1) कफ़न (1) खुश (1) खून (1) गिरीश पंकज (1) गुलाब (1) चंदा (1) चाँद (1) चिडिया (1) चित्र (1) चिमनियों (1) चौराहे (1) छत्तीसगढ़ (1) छाले (1) जंगल (1) जगत (1) जन्मदिन (1) डोली (1) ताऊ शेखावाटी (1) दरबानी (1) दर्द (1) दीपक (1) धरती. (1) नरक चौदस (1) नरेश (1) नागिन (1) निर्माता (1) पतझड़ (1) परदेशी (1) पराकाष्ठा (1) पानी (1) पैगाम (1) प्रणय (1) प्रहरी (1) प्रियतम (1) फाग (1) बटेऊ (1) बाबुल (1) भजन (1) भाषण (1) भूखे (1) भेडिया (1) मन (1) महल (1) महाविनाश (1) माणिक (1) मातृशक्ति (1) माया (1) मीत (1) मुक्तक (1) मृत्यु (1) योगेन्द्र मौदगिल (1) रविकुमार (1) राजस्थानी (1) रातरानी (1) रिंद (1) रोटियां (1) लूट (1) लोकशाही (1) वाणी (1) शहरी (1) शहरीपन (1) शिल्पकार 100 पोस्ट (1) सजना (1) सजनी (1) सज्जनाष्टक (1) सपना (1) सफेदपोश (1) सरगम (1) सागर (1) साजन (1) सावन (1) सोरठा (1) स्वराज करुण (1) स्वाति (1) हरियाली (1) हल (1) हवेली (1) हुक्का (1)
hit counter for blogger
www.hamarivani.com